Daily Astrology by Zodiac Sign 30 November 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 30 नवंबर, 2022 बुधवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: भक्त नृसिंह मेहता जयंती।
आज की भद्रा: प्रात: 08:59 बजे से रात्रि के 08:11 बजे तक।
विशेष: पंचक।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई, पिता का भी सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मकर: संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
कुंभ: चल या अचल संपत्ति में धन व्यय होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।
मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।