Aaj ka Rashifal 31 दिसंबर: साल का आखिरी दिन इनके लिए रहेगा शुभ । Daily Astrology

Akhil SinghalPublish Date: 30 Dec, 2022

Daily Astrology by Zodiac Sign 31 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती हैजिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगाज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैंजो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा हैतो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैंवहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 31 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास शुक्ल पक्ष नवमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: पंचक (प्रात: 11:43 बजे पर समाप्त), कलेंडर वर्ष 2022 का अंतिम दिन।


मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृष: राहु चंद्र की युति स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।  

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में  सफलता मिलेगी।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयेाग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यर्थ का तनाव मिलेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।  

तुला: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।  
मीन: उपहार सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।        

Related videos

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept