Daily Astrology by Zodiac Sign 31 October 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 31 अक्टूबर, 2022 सोमवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज की भद्रा: रात्रि के 01:12 बजे से 01 नवंबर को दोपहर 12:07
बजे तक।
विशेष: मंगल वक्री।
मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के विरोधी बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कन्या: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला: घर गृहस्थी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप करें और न ही स्वयं के कार्य में हस्तक्षेप स्वीकारें।
मकर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा फिर भी मन खिन्न रहेगा।
कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन खिन्न हो सकता है।
मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।