Aaj Ka Rashifal 4 May 2023: आज मई महीने का चौथा दिन है। इस महीने के चौथे दिन गुरुवार का दिन पड़ रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। माना जाता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है। पंडित जी से जानें, आज का आपका दिन कैसा रहेगा।
आज की ग्रह स्थिति: 04 मई, 2023 गुरुवार वैशाख मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: नृसिंह अवतार, श्री छिन्नमस्ता जयंती।
आज की भद्रा: रात्रि के 11:45 बजे से 05 मई को प्रात: 11:25 बजे तक।
मेष राशिफल: पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृष राशिफल: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशिफल: दूसरे से कार्य लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशिफल: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह राशिफल: मांगलिक या धार्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या राशिफल: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी।
तुला राशिफल: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृश्चिक राशिफल: काई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।
धनु राशिफल: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।
मकर राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशिफल: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।