Aaj Ka Rashifal 6 February 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 06 फरवरी, 2023 सोमवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष प्रारंभ।
मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: सूर्य बुध की युति आर्थिक मामलों में सुधार देगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।