Daily Astrology by Zodiac Sign 6 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का भविष्यफल - के. ए. दुबे पद्मेश
आज की ग्रह स्थिति: 06 जनवरी, 2023 शुक्रवार पौष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: पौष पूर्णिमा।
आज की भद्रा: दोपहर 03:25 बजे तक।
मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।
वृष: क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन: व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।
कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला: पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मकर: रोग या शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।