Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 7 August 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 07 अगस्त, 2022 रविवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष
दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
मेष: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
वृष: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। कर्मक्षेत्र में व्यवधान रहेगा।
सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहनों से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, खासतौर से वाहन चलाते समय। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
धनु: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।