Aaj ka Rashifal 7 फरवरी: इन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ । Daily Astrology 2023

Publish Date: 07 Feb, 2023 |
 

Aaj Ka Rashifal 7 February 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 07 फरवरी, 2023 मंगलवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: बुध मकर में।

मेष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


वृष: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।


मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।  


कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।


सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।


कन्या: आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तो में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 


तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।


धनु: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।  


मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।


कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।  


मीन: व्यर्थ की पारिवारिक उलझनें तनाव दे सकती हैं। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। तन और मन प्रभावित होगा।          

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept