Aaj Ka Rashifal 8 February 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 08 फरवरी, 2023 बुधवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तृतीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज की भद्रा: शाम 05:28 बजे से 09 फरवरी को प्रात: 06:24 बजे तक।
मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
तुला: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। घर की महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण से तनाव मिल सकता है।
मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।