Laal Singh Chaddha Box Office Collection: आमिर खान की हालिया रिलीज लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। बड़ी बजट वाली फिल्म, जिसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। इसके बावजूद रिलीज के पहले 6 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं कर पाई है। यह फिल्म बॉलीवुड असफल फिल्मों की लंबी कतार में शामिल हो गई है। वहीं, 70 करोड़ के बजट में बनी बॉलीवुड स्टारर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन रिलीज के छठवें दिन केवल 1.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।
दूसरी ओर, जहां एकतरफ बॉलीवुड की लगभग सभी फ़िल्में फ्लॉप हो रही है, तो दूसरी तरफ साउथ फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दरअसल, साउथ की रिलीज हुई छोटे बजट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ ने 4 दिनों में 2.73 करोड़ की कमाई की है।
#Karthikeya2 [#Hindi] is akin to sunshine in an otherwise gloomy scenario... Day-wise growth is an eye-opener... Sat 7 lacs, Sun 28 lacs, Mon 1.10 cr [holiday], Tue 1.28 cr [partial holiday]. Total: ₹ 2.73 cr. #India biz. HINDI version. pic.twitter.com/sij41RTnS2
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2022