Ashish Vidyarthi Marriage photo: हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, ओडिया, मराठी और बंगाली भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग कर चुके आशीष विद्यार्थी आज सुर्खियों में छाए हुए हैं। अशीष विद्यार्थी एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधे हैं उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। एक्टर आशीष कोलकाता में असम की फैशन बिजनेसवूमन रूपाली बरुआ से शादी रचाई है।

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड के जाने-माने विलेन आशीष विद्यार्थी ने शादी कर ली है। 60 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोलकाता में असम की फैशन बिजनेसवूमन रूपाली बरुआ से शादी की है। आशीष विद्यार्थी को बॉलीवुड या साउथ ही नहीं लगभग सारे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने कई भाषाओं में फिल्में की हैं और अपनी एक्टिंग का लौहा मनवा चुके हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आशीष विद्यार्थी की शादी की तस्वीरें हुई वायरल

आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने शादी की पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है। सफेद रंग के कपड़ों में ये दूल्हा दुल्हन काफी अच्छे नज़र आ रहे हैं। आशीष और रुपाली के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। सोशली मीडिया पर फैंस उनकी अच्छी वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।