Aero India 2023:एयरो इंडिया शो बेंगलुरु में 13 फरवरी से शुरू होगा। इस शो में 109 विदेशियों समेत 807 प्रदर्शकों ने भाग लेने की पुष्टि की है। ये शो बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर आयोजित होगा। आपको बता दें कि यह कोरोना के चलते 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था इसलिए इसको अब आयोजित किया जा रहा है। डीआरडीओ अपने प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शित करेगी। भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "DRDO ने 14वें एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी और सिस्टम के एक समृद्ध एक्सपीरियंस की योजना बनाई है।"
पीएम मोदी करेंगे 14वें एयरो इंडिया शो का उद्घाटन
खबरों की मानें तो 13 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इस शो का उद्घाटन करेंगे। यह 14वां एयरो इंडिया शो है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शो में लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि ‘‘बेंगलुरु में आगामी एयरो इंडिया-2023 प्रदर्शनी न केवल एयरोस्पेस क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगी, बल्कि एक मज़बूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उद्य को भी दर्शाएगी।
क्या खास होगा एयरो इंडिया शो में
इस शो में लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हवाई करतब करेंगे। भारतीय विमान तेजस भी इस शो की शोभा बिढ़ाएगा। दुनिया को भारतीय विमानों की शक्ति और सामर्थ्य के बारे में पता चलेगा। विमानों के अलावा सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। डीआरडीओ अपने प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शित करेगी। यह आयोजन रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए देश के प्रयासों में DRDO की प्रगति को दिखाएगा। DRDO के डिस्प्ले में मिसाइल, डिवाइस, युद्ध सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक, कम्प्यूटेशनल सिस्टम, एयरोनॉटिकल, सोल्जर सपोर्ट टेक्नोलॉजी, लाइफ-साइंसेज और नेवल एंड मैटेरियल साइंस व अन्य उत्पाद शामिल होंगे।