दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था। माता सीता के किरदार से अभिनेत्री बहुत फैमस हो गई। लोग उनके इस रुप को देखकर हाथ जोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते। हालांकि ये रामयाण 1987 में आई थी लेकिन आज भी यह दर्शकों के बीच बहुत पसंद की जाती है। दीपिका चिखलिया ने इसमें माता सीता का रोल अदा किया था और माता का किरदार निभाकर दीपिका अमर हो गईं आज भी दीपिका को मां सीता के नाम से ही जानते हैं। रामायण में उन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी। इतने सालों बाद दोबारा से दीपिका चिखलिया माता सीता के किरादार में नज़र आईं। उन्होंने अपनी इंस्टग्राम पर कुछ फोटो अपलोड किए हैं जिसमें उन्होंने भगवा साड़ी पहनी, सर पर पल्लू रखा और चेहरे पर वहीं सौम्यता। उनके फैंस को उनका ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वह दीपिका की जमकर तारीफ कर रहें  है। दीपिका चिखलिया ने तीन वीडियो शेयर की है | 

 

दीपिका ने अपनी पहली वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा, 'Throw back … nostalgia …..unedited footage or is it recreated …part 1

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

अपनी दूसरी वीडियो में दीपिका एक पौधे को हाथ में लिए एक दम शांत हैं। फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

अपनी तीसरे वीडियो में दीपिका पूजा करते नज़र आ रहीं हैं वह जिस भक्ति भाव से पूजा कर रहीं हैं उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। 

 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)