AI Generated Lord Ram pics: आज कल सोशल मीडिया पर भगवान राम की एक फोटो तेज़ी से वायरल हो रही है। इस फोटो को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने बनाया है। इस फोटो को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि भगवान राम 21 साल उम्र में इस तरह दिखते थे। इस फोटो को लेकर ये भी दावा किया गया है कि धार्मिक ग्रंथों में भगवान का शब्द चित्रण किया गया उन्हीं ग्रंथों के आधार पर ये तस्वीर बनाई गई है।
From Balmiki ramayan, ramcharit manash, and other sacred text description AI generated face of bhagwan shree ram when he was 21 yrs old.
— Gaudiya Kanya🇮🇳 (@SantaniPrashemi) April 10, 2023
It is said bhagwan ram was अक्षत युवान never ageing..🙏🙏❤
जय श्री राम pic.twitter.com/05AwBsf4oE
21 साल के भगवान राम की फोटो वायरल
इस फोटो को किसने बनाया है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि भगवान राम 21 साल की आयु में ऐसे दिखते थे। और इस फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है। इस फोटो को बनाने के लिए वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस सहित कई ग्रंथों की मदद ली गयी है।
वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस सहित तमाम ग्रंथों में दिये विवरणों के अनुसार, भगवान श्री रामचंद्र जी की AI जनरेटेड फोटो, जब वो 21 वर्ष के थे…
— Dr. Jitendra Nagar (@NagarJitendra) April 10, 2023
No one ever born on planet earth as handsome as Bhagwan Shri Ram.
जयश्रीराम🚩#SupremeGod pic.twitter.com/heEChvVk40
वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के आधार पर बनाया भगवान राम का फोटो
वाल्मीकि रामायण और रामचरित्र मानस के आधार पर बनाई भगवान राम की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और भक्ति भाव में कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भगवान राम से सुन्दर इस धरती पर कोई नहीं है। वहीं फज़ल अब्बास नाम के एक शख्स ने लिखा है कि जा की रही भावना जैसी,प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इसमें सारी इंटेलिजेंस समाई है।
AI generated image of Prabhu Shri Ram, when he was 21-year-old.🙏🙏🙏🙏🙏🥺🥺🥺🥺 #JaiShreeRam pic.twitter.com/zKkhZRK6lq
— Ms.पॉजिटिविटी 🇮🇳 (@No__negativtyxd) April 11, 2023