Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नया जत्था रवाना हो गया है। पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी।
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में नुनवान आधार शिविर का रविवार को दौरा किया। जहां उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए अमरनाथ यात्रा को बहाल करने के लिए अधिकारियों से बातचीत भी की। वहीं, पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से जहां अबतक 16 लोगों की मौत हो गई, तो करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए सभी टीमें जुटी हुई है।
समाचार एजेंसी ANI की एक खबर के मुताबिक अमरनाथ में आये सैलाब एक बाद भी तीर्थयात्रियों का जोश कम नही हुआ है। तीर्थयात्रियों ने बातचीत करते हुए कहा कि ‘हम ऊर्जा से भरे हुए हैं और बाबा के दर्शन के बिना वापस नहीं जाएंगे। हमें बाबा भोले में पूर्ण विश्वास है और बाबा के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमें खुशी है कि यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सीआरपीएफ और अन्य कर्मियों ने हमें सुरक्षित रूप से आगे आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया है।’
Dehradun CloudBurst: Uttarakhand में बादल फटने से तबाही, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भरा पानी ...
Kashmir ITBP Bus Accident : Kashmir में जवानों को ले जा रही बस 200 फीट ...
Amarnath Yatra 2022: बालटाल-पहलगाम मार्ग पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा | Sawan 2022 ...
Amarnath Yatra 2022: बादल फटने से आतंकी हमले तक, अमरनाथ यात्रा में पहले भी हो ...