Arjun Kapoor Reacts on Malaika Arora Pregnancy Romour: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। दरअसल, कुछ देर पहले ही ऐसी खबर सामने आई, जिसमे इस बात का जिक्र किया गया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है, और वे जल्द ही खुशखबरी देने वाली है।
उस खबर में यह भी बताया गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जिस बात के सामने आने के बाद कुछ ही देर में यह बात हवा की तरह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, इस खबर को यूं बढ़ता हुआ देखकर खुद इस मामले पर अर्जुन कपूर ने ट्वीट करके स्थिति स्पष्ट की और जमकर लताड़ भी लगाई।
अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल हैं। लगातार हमारे बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम इग्नोर कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगियों से खेलने की हिम्मत मत करना।"
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दोनों दिग्गज सितारें अर्जुन- मलाइका पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं, साल 2019 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर दोनों ने एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया था। इसके अलावा दोनों को काफी बार रोमांटिक डेट और वेकेशन पर भी आते जाते हुए देखा जाता रहा है। बीच में दोनों की शादी की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन दोनों की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी ऐलान या रिएक्शन नहीं दिया गया।
Moving in With Malaika: When & where to watch a sneak Peek to Malaika Arora’s ...
What’s up with Malaika Arora’s pregnancy rumors? Arjun Kapoor loses his calm ‘Don’t you dare’ ...
Arjun Kapoor goes romantic with Malaika arora in the city of love ‘Paris’ on his ...
Karan Johar birthday bash: when ex couples met each other; Salman-Aishwarya to Hrithik-Sussanne ...