Ayodhya Panchayat Chunav 2021 Aarakshan List: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण आवंटन का काम अब पूरा हो गया है। UP Panchayat Chunav के लिए अयोध्या (ayodhya) में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत की आरक्षण लिस्ट (ayodhya Gram Panchayat Aarakshan List) जारी कर दी गई है। अयोध्या में विकास भवन और ब्लॉक पर आरक्षण की लिस्ट चस्पा होगी। इसके साथ ही लोगों से आपत्तियां लेने का सिलसिला भी शुरु हो जायेगा। आपत्तियों को निस्तारण कर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन से आरक्षण की लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है। इस नई लिस्ट में शामिल हैं जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान। लिस्ट जारी होने के बाद इस पर 2-8 मार्च तक आम जनता की आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। जबकि 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
Ayodhya Block Pramukh Aarakshan List-
अयोध्या में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 794 है। साल 2011 की जनगणना के आधार पर कुल जनसंख्या 2005229 है।
यूपी पंचायत चुनाव में हर वर्गों में से एक तिहाई से ज्यादा सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। यहां की योगी सरकार ने फैसला किया था कि इस बार आरक्षण में रोटेशन सिस्टम को फॉलो किया जाएगा। इसी के आधार पर एटा जिला प्रशासन ने आरक्षण लिस्ट को आखिरी रूप दिया है।
आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लोगों से अब आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण होने के बाद ही 15 मार्च को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 3051 पद जिला पंचायत सदस्यों के, 826 ब्लॉक प्रमुखों के, 75 हजार 855 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के, 58 हजार 194 ग्राम प्रधान और 7 लाख 31 हजार 813 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए है। इनमें से 1 प्रतिशत ST), 21% (SC) और 27 % अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित की गई हैं। बाकी की 51% सीटें सामान्य के लिए होंगी। इन सभी वर्गों में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।