UP Nagar Nikay Chunav: रामपुर में आज़म खान ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चला कर चला जाए
Anjum QureshiPublish Date: 29 Apr, 2023
UP Nagar Nikay Chunav : यूपी नगर निकाय चुनाव प्रचार दौरान रामपुर में आज़म खान ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रहे हालातों पर बात की। उन्होंने कहा कि मुझसे, मेरी बीवी, मेरी औलाद और चाहने वालों से क्या चाहते हो, कोई आए कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए। बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी निजामे हिंद को, कानून को बचा लो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरा देश संविदा पर है। बचा ही क्या, सिर्फ फौज रह गई है, वह भी हुकूमत ए हिंद के पास है, वह रहनी चाहिए। उन्होंने वोट डालने के अधिकार पर भी सरकार और प्रशासन को घेरा और कहा कि जहां रोके वहीं बैठ जाओ आगे बढ़ो, वोट डालना हमारा हक है।