Baisakhi Festival Recipe 2023: बैसाखी पर पंजाबी और सिख समुदाय का त्योहार है। पंजाबी खाना पूरे देश में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि फसल काटने के बाद किसान नए साल पर खुशियां मनाते हैं। इस दिन भांगड़ा किया जाता है। इस वर्ष 14 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा। बैसाखी के दिन घरों में स्वादिष्ट भोजन बनाया जाता है। आइए जानते हैं इस मौके पर क्या क्या खाना बनाया जाता है और लोग इसका लुत्फ उठाते हैं।
पीले चावल, मीठे चावल या केसरी चावल
बैसाखी के त्योहार पर केसरी चावल ज़रुर बनाए जाते हैं। इन्हें मीठे या पीले चावल भी कहते हैं। जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है मीठे चावल, तो चावल को बनाने के लिए इनमें चीनी के अलावा केसर, सूखे मेवे, इलायची, लौंग और दालचीनी डाली जाती है।
आटे की पिन्नी
आटे की पिन्नी को आटे और गुड़ के मिश्रण से बनाया जाता है। इसमें सूखे मेवे और इलायची भी डाली जाती है। जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह एक मिठाई या यूं कहें कि स्वीट डिश होती है। जो पंजाब में बहुत पसंद की जाती है।
पंजाबी कढ़ी
पंजाबी कढ़ी न सिर्फ पंजाब में बल्कि कई जगह बहुत चाव से खाई जाती है। इस कढ़ी को खट्टे दही से बनाया जाता है। इसे बनाने में कई सारे मसालों का प्रयोग किया जाता है। जिससे की इसका स्वाद लाजवाब लगता है।
छोले भटूरे
छोले भटूरे पंजाब के साथ-साथ दिल्ली और लगभग पूरे भारत में काफी पसंद किए जाते हैं और बैसाखी पर छोले भटूरे बनाना तो बेहद ज़रुरी है इससे त्योहार का मज़ा दोगुना हो जाता है। छोले भटूरे पंजाब का बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है।
लस्सी और खीर
पंजाब की लस्सी को बेहद पसंद किया जाता है। जिसने पंजाब की लस्सी नहीं पी तो समझो कुछ नहीं पिया। लस्सी को दही से बनाया जाता है | अब इसमें लोग अलग अलग फ्लेवर इस्तेमाल करने लगे हैं। खीर एक ऐसी डिश है जिसे लगभग हर त्योहार पर बनाने की परंपरा है। बैसाखी के त्योहार पर भी खीर को बनाया जाता है।
मक्का की रोटी और सरसों का साग
मक्का की रोटी और सरसों का साग पंजाब में बहुत पसंद किया जाता है। बैसाखी के दिन इसको बनाया जाता है। वैसे तो ये डिश सर्दियों में बनाई जाती है लेकिन इसे त्योहारों पर भी बनाया जाता है।