Bank Holidays in February 2023: साल का पहला महीना जनवरी खत्म होने वाला है, तो फरवरी महीने की शुरुआत होने जा रही है। साल में सबसे कम दिन फरवरी महीने में होते है। जिस कारण यह महीना बाकी महीनों से काफी महत्वपूर्ण भी होता है। वहीं, इस महीने अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो इन कामों को करने में आप ढिलाई न करें।
जिसकी वजह यह है कि इस महीने वीकेंड और महाशिवरात्रि जैसे त्योहार के होने से कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। ऐसे में पैसों के लेन-देन का काम न रुके, इसलिए इन दिनों के बारे में जानना महत्वपूर्ण हो जाता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार फरवरी महीने में रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार समेत कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार पर होने वाली छुट्टियां भी शामिल है।
5 फरवरी - रविवार
11 फरवरी- दूसरा शनिवार
12 फरवरी- रविवार
15 फरवरी- लुई-नगाई-नी, (मणिपुर)
18 फरवरी- महाशिवरात्रि
19 फरवरी- रविवार
20 फरवरी- राज्य दिवस, (अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम)
21 फरवरी- लोसर, (सिक्किम)
25 फरवरी- चौथा शनिवार
26 फरवरी- रविवार
आपको बता दें कि त्योहारों पर पड़ने वाली छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय की जाती है। कई ऐसे त्योहार होते है, जो किसी राज्य विशेष या दो से तीन ही राज्यों में मनाए जाते है। जबकि कुछ त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पर पूरे भारत में छुट्टी होती है। हालांकि, बैंकों की छुट्टी होने पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं काम करती रहती है। जिसके तहत एटीएम, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा चलती रहती है।
Bank Holidays In April 2023 : अप्रैल में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे ...
विदेशी मुद्रा भण्डार से कैसा डूबता है देश? | Foreign Reserve | Indian Economy ...
Indian Banking Sector बाकी देशों के मुकाबले काफी स्थिर! | Jagran Business ...
क्यों बर्बाद होते हैं Banks? | वापस मिलेगी जमाराशि? | Credit Suisse | Silicon Valley ...
Rajasthan Day 2023: History, Celebrations and Facts about India’s Largest State
Chaitra Navratri Day 9: इस चैत्र नवरात्रि क्या है खास? बन रहे हैं 4 शुभ योग के संयोग
चाँद पर लगेगा 4G नेटवर्क | NOKIA LAUNCES 4G INTERNET ON THE MOON
Bihar Board 10th Result : इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक