Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह के दौरान भारी बर्फबारी हुई। इसी बीच शेर-ए-स्टेडियम में विशाल जनसभा देखने को मिली। इस बात का अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि मौसम की खराबी के कारण शायद इस समापन समारोह को स्थगित करना पड़े लेकिन इतनी अधिक बर्फबारी के बीच भी कांग्रेस के तमाम नेता, कार्यकर्ता और अन्य राजनीतिक दल भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं। इन दलों में प्रमुख हैं नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, केरल कांग्रेस आरएसपी, ऐएमएम, डीएमके, और सीपीआई।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे ने श्रीनगर में कांग्रेस दफ्तर में तिरंगा फहराया और भारत जोड़ो यात्रा स्मारक का अनावरण किया। और इसी के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया।
भारत जोड़ो यात्रा का समापन के दौरान खूब बर्फबारी हो रही है लेकिन बर्फबारी के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। जो जोश और जुनून यात्रा के पहले दिन दिख रहा था वही जोश और जुनून आखिरी दिन भी दिख रहा है। इस यात्रा के दौरान राहुल जिस भी राज्य में गए लोगों ने उनका ज़ोर शोर से स्वागत किया। इस रैली के समापन के दौरान राहुल गांधी, प्रयंका गांधी, महबूबा मुफ़्ती के अलावा कई शीर्ष नेताओं ने अपने विचार रखे।
भारतीय ट्रेनें रोज लगाती हैं धरती के 5 चक्कर! | Indian Railways | Ashwini Vaishnaw ...
Vande Bharat Express: जानिए ट्रेन का रूट और टाइमिंग, अब इस रूट पर ...
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद, देश में होगा जन आंदोलन, ...
राहुल गांधी पर बाबा रामदेव ने कसा तंज, कहा 'हिंदुस्तान का खाते हैं ...
IPL 2023: Trophy जीतने के लिए KL Rahul कर रहे है जमकर मेहनत, शेयर की Video
Bihar Board 10th Result : इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक