Bageshwar Dham: बिहार के पटना में बाबा बागेश्वर हनुमान कथा कर रहे है। आज यानी 17 मई को उनकी इस कथा का चौथा दिन है। बाबा बागेश्वर के दरबार में भक्तों की जमकर भीड़ भी उमड़ रही है। आलम तो यह है कि भीषण गर्मी के बीच व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कथा सुनने वाले भक्तों को घर से बैठकर कथा सुनने की अपील तक की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि हर रोज करीब 10 से 15 लाख श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं।
भक्तों की लाखों की संख्या में आ रही इस भीड़ के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंची। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमे वे बाबा की शरण में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह ने इस दौरान एक भजन भी गाया। जिसके बोल कुछ इस प्रकार है, 'मैं शरण तिहारी, लाज रखियो मां इस दुखिया की शरण तिहारी'