Aamrapali Dubey’s Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का आज 36वां जन्मदिन है। ऐसे में आज सुबह से ही उनके फैंस और तमाम सेलिब्रिटीज जन्मदिन की बधाई भी दे रहे है। लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की बड़ी संख्या मौजूद है।
आम्रपाली दुबे के इस जन्मदिन पर एक बधाई संदेश ऐसा भी है, जिसका इंतजार सबसे ज्यादा किया जा रहा था। दरअसल, यह शुभकामना संदेश भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी हिट रही है। दोनों सेलिब्रिटीज जब भी एक साथ एक्टिंग के मैदान पर उतरे है, तो फैंस ने भी उन्हें जमकर प्यार और सपोर्ट दिया है।
इसी बीच निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के इस जन्मदिन पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमे उन दोनों ही स्टार्स की कई पुरानी फोटोज देखी जा सकती है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निरहुआ ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में कैप्शन देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सपनो की रानी आम्रपाली दुबे गॉड ब्लेस यू..”
View this post on Instagram