Bhojpuri: भोजपुरी जगत के बहुत ही फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस साल की समाप्ति से पहले अपना एक नया गाना रिलीज कर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। खेसारी के इस नए गाने का नाम 'धमाका होई आरा में 2.0' है। इस गाने में एकबार फिर से खेसारी का जलवा देखने को मिल रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी क्वीन पूनम दुबे भी है, जो इस गाने की खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम कर रही हैं।
इस वीडियो (Dhamaka Hoi Aara Mein 2.0) में देखा जा सकता है कि चश्मा लगाए हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ऊपर जैकेट और टीशर्ट पहनी हुई है, जबकि नीचे तहमद पहने हुई है। इस लुक में खेसारी काफी आकर्षक भी लग रहे है। वहीं, पूनम दुबे (Poonam Dubey) भी उनके साथ फुल कैमेस्ट्री जमाते हुए जबरदस्त मूव्स करते हुए दिख रही हैं। खेसारी और पूनम के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे है। यही वजह है कि इस गाने पर व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 54 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। यही नहीं, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर लाइक भी किया है। दर्शक इस गाने को देखकर खेसारी को भोजपुरी का किंग और सम्राट बताते जमकर कमेंट भी कर रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। जबकि कृष्ण बेदर्दी ने इस गाने को लिखने के साथ ही म्यूजिक भी दिया है। गाने की वीडियो को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है।
What is Vitiligo? South Actress Mamta Mohandas diagnosed with this autoimmune disease ...
Tunisha Sharma Suicide Case आत्महत्या से 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती क्यों हुई थी ...
Bollywood के वो चर्चित सितारे जिन्होंने साल 2022 में दुनिया को कहा अलविदा ...
Ram Gopal Verma ने Actress के चूमे पैर, Social Media पर हुई थू-थू | Ashu ...