Monalisa: भोजपुरी जगत का भी जिक्र होता है, तो इसमें सबसे पहला नाम भोजपुरी क्वीन और एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का लिया जाता है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इतने कम समय में जो नाम कमाया है वह किसी से छिपा नही है।
वर्तमान में मोनालिसा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते है। उनकी एक झलक को पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते है। यही वजह है कि जब भी मोनालिसा की कोई डांस या गाने की वीडियो आती है, तो उनके फैंस के लिए वह समय किसी त्योहार से कम नही होता।
वहीं, भोजपुरी में कई ब्लॉकबास्टर फिल्म दे चुकी मोनालिसा आज के समय में काफी लग्जरी लाइफ भी जीती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा आज 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रूपये) की मालकिन है। इतना ही मोनालिसा के पास आलिशान घर के अलावा कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा और टीवी के अलावा कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें तमिल, तेलगू, मलयालम, उड़िया और कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल है।
View this post on Instagram
हालांकि, मोनालिसा आज जिस बुलंदियों पर है। वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्षों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत एक रिसेप्शनिस्ट की नौकरी से शुरू की थी। जिसमे प्रतिदिन उन्हें केवल 120 रूपये ही मिलता था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वीडियो एलबम से सफर शुरू करते हुए फ़िल्मी करियर तक कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
स्विमिंग पूल किनारे बिकिनी में बैठ मोनालिसा ने बढ़ाई फैंस के दिलोंं की ...
Smart Jodi: Star Plus Reality Tv Show will feature 10 Celebrity Couples, Check the Cast ...
Khesari Lal Yadav और Smrity Sinha का नया गाना हुआ रिलीज, गाने ने ...
Chhath Puja 2021: Trisha Kar Madhu सहित भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ...