Bihar News : बिहार के मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है और बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक ने व्हाट्सअप के जरिए बिहार के मुख्यमंंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। बिहार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात क्राइम ब्रांच से मदद मांगी।
आरोपी को पकड़ने के लिए सूरत क्राइम ब्रांच की एक टीम जांच में जुटी थी। से सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया है। युवक ने गूगल के जरिए मुख्यमंत्री के ऑफिस का नंबर सर्च कर निकाला था और सीएम को मारने की धमकी दी थी। बिहार पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…