कहा जाता है कि बिरयानी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फूड है। अगर आपको पता चले कि आपको बिरयानी खाने के लिए किसी रेस्टोरेंट जाएं और वहां पर आपको बिरयानी परोसने के लिए कोई वेटर ही ना हो। जी हां अभी हाल ही में चेन्नई में एक ऐसा स्टार्टअप अपनाया गया है जहां यदि आपको बिरयानी या अपना मनपसंद कोई भी खाना खाना है तो आपको वेटर को नहीं बल्कि मशीन को ऑर्डर देना होगा, भुगतान भी मशीन को करना होगा और आपको खाना भी उसी मशीन के जरिए परोसा जाएगा। भारत में पहली बार इस तरह का अनमैंड टेकअवे खोला गया है।
चेन्नई के फूड स्टोर बाई वीतू कल्याणम बीवीके बिरयानी में एक स्टार्टअप किया गया है। जहां पर 32 इंच की टचस्क्रीन से फूड आर्डर कर सकते हैं। फूड आर्डर करने के कुछ ही देर बाद आप अपना फूड कलेक्ट कर सकते है। इसके लिए आपको किसी इंसान की ज़रुरत नहीं है। भारत में इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है। कंपनी इस तरह के 12 रेस्टोरेंट खोलने की योजना बना रही है और इसके बाद भारत के अन्य राज्यों में भी इसका विस्तार हो सकता है।
बिरयानी के बिना हर दावत अधूरी है इसलिए बीवीके बिरयानी में काफी अलग अंदाज़ में बिरयानी बनाई जाती है। यहां क्लासिक बासमती चावल से बिरयानी बनाई जाती है। बिनयानी में उमदा मसाले, मीट और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। बीवीके बिरयानी में बिरयानी को गैस पर नहीं बल्कि लकड़ी और कोयलों पर बिरयानी बनाई जाती है इस कारण इसकी खुशबू और स्वाद दोनों की लाजवाब होते हैं।
बिरयानी आर्डर करने की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर थ्व्व्क् टम्ज्ज्।प् एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो आप साफ साफ 32 इंच की टचस्क्रीन पर एक ग्राहक को ऑर्डर देते हुए देख सकते है। इस स्क्रीन पर खाने की चीज़े के साथ उसकी कीमत लिखी हुई है। इस गा्रहक ने बिरयानी पर टच किया और उसके बाद उसने भूगतान किया और कुछ देर तक टचस्क्रीन पर टाइम आता रहा कि इतनी देर में बिरयानी तैयार हो जाएगी। कुछ समय बाद ग्राहक ने फूड कलेक्ट कर लिया। बाद में इस बिरयानी के पार्सल को खोलकर भी दिखाया गया है।
Video: तेज बारिश में बह गयी बिरयानी की देग, तो Biryani Lovers को ...
Eid 2019: जामा मस्जिद की इस गली में लजीज बिरयानी और टेस्टी शर्बत ...
Mouth-Watering Nattukozhi Sinthamani Chicken | Irfan's View | Taste of Kovai ...
बिरयानी खरीदने के लिए सड़क पर लगी डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन, सोशल मीडिया ...