Bollywood Stars In Bhojpuri Films:
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री(Bhojpuri Film Industry) दौलत और शोहरत के मामले बॉलीवुड(Bollywood) से कम नहीं है। भोजपुरी गानों के लिए फैन बेस तो अलग ही है। निरहुआ, रानी चैटर्जी, अक्षरा सिंह, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन, मनोज तिवारी ये सारे सितारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। वैसे आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा का जादू बॉलीवुड के सितारों पर भी चढ़ चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत टॉप स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। यहां देखें उनकी लिस्ट।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कहे जाने वाले शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक नहीं बल्कि पूरे तीन भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन के लिए भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उन्होंने दीपक सांवत के लिए फिल्मों में काम कुया था। अमिताभ ने 3 फिल्मों में ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’ और ‘गंगा देवी’ में काम किया था। इस ‘गंगा’ नामके फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी ने लीड रोल निभाया था। वहीं, रवि किशन और मनोज तिवारी इसमें अहम भूमिका में थे। अमिताभ की दूसरी फिल्म ‘गंगोत्री’ में उनके साथ भूमिका चावला और मनोज तिवारी ने काम किया था। अमिताभ की तीसरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में उनके साथ जया बच्चन ने काम किया था।
बॉलीवुड जगत के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने साल 2013 में आई एक भोजपुरी फिल्म देस-परदेस में काम किया था। एंग्री-अवतार में ही वह इस फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा दिवगंत अभिनेता कादर खान और रति अग्निगोत्री ने अहम रोल निभाया था।
सिंघम अजय देवगन ने भी भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरा है। अजय देवगन ने ‘धरती कहे पुकार के’ फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। बता दें कि यह फिल्म साल 2006 में रिलीज़ की गई थी।
भोजपुरी फिल्मों का रुख पुराने जमाने के अभिनेता राज बब्बर ने भी किया था। राज बब्बर ने साल 2006 में रिलीज़ की गई फिल्म ‘बाबुल प्यारे’ में अभिनय किया था। इस भोजपुरी फिल्म में उनके साथ ऋषिता भट्ट, अरुण गोविल और रवि किशन ने अहम भूमिका निभाई थी।
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने खास अंदाज़ के कारण अक्सर ही अपने फैंस के दिलों पर छाए रहते हैं। मिथुन ने भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। भोजपुरी फिल्म ‘भोले शंकर’ में मिथुन ने काम किया है। मिथुन की भोजपुरी फिल्म भारत के साथ-साथ दुनिया के और भी बाकि देशों में रिलीज़ हुई थी।
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी भोजपुरी फिल्म में अभिनय करने का चस्का लग गया था। जैकी ने भोजपुरी सिनेमा के 2 फिल्मों में अभिनय किया है। जैकी की एक फिल्म का नाम था ‘हम हईं खलनायक’, फिल्म में जैकी के साथ मनोज तिवारी ने लीड रोल निभाया था। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म का नाम था ‘बलिदान’ जिसमें उन्होने रवि किशन के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
‘मैने प्यार किया’ फिल्म से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। लेकिन फिर बाद में जब उन्हें बॉलीवुड में Success नहीं मिली तब उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया था।
Vijay Deverakonda: Who Is This New Heartthrob In Bollywood? ...
Bollywood Trends EP 9: 4 Black Party Outfit Ideas Inspired By Bollywood Celebs ...