Bulldozer in Shaheenbagh: जब से योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सत्ता में आए है, तभी से उनकी बुलडोजर वाली दंड देने प्रक्रिया भी खूब चर्चे में रही है। उत्तरप्रदेश के बाद मध्यप्रदेश में भी बुलडोजर ने खूब सुर्खियां बटौरी। वहीं, अब देश की राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार बुलडोजर गरज रहा है।
दरअसल, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बाद अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इस कड़ी में तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज इलाके में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद कई अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह कार्रवाई आगामी 13 मई तक जारी रहेगी।
वहीं, बता दें कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के द्वारा दिल्ली पुलिस के DCP को एक चिट्ठी भेजी गयी है, जिसमे दिल्ली में 12 जगहों पर दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की बात सामने आई है। इन 12 जगहों में इन जगहों के नाम शामिल है।