Shahrukh Khan on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दुबई की इस गगनचुंबी इमारत के सुर्खियों में आने का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान है। दरअसल, बुधवार शाम को शाहरुख खान की एक वीडियो के साथ बुर्ज खलीफा रोशन हुआ।
इस बार यह जगमगाहट शाहरुख के जन्मदिन को लेकर नहीं, बल्कि यूएई की निजी हेल्थकेयर ऑपरेटरों में से एक बुर्जील होल्डिंग्स के लिए चलाए गए कैंपेन के लॉन्च इवेंट के कारण दिखाया गया। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 39 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र वाले बुर्जील होल्डिंग्स का ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान को बनाया गया हैं। जिस कारण एक बार फिर से बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की बादशाहत देखने को मिली।
1.20 मिनट की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख अपने उसी अंदाज में ब्रांड को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत करने से पहले शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' की धुनें बजाईं गई। जिसके बाद शाहरुख की जगमगाती तस्वीरें और वीडियो के साथ शुरू होकर बुर्जिल होल्डिंग्स के अभियान को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया।
LATEST : The musical fountain at #BurjKhalifa played the music from #ShahRukhKhan𓀠’s Om Shanti Om first, and later the Burjeel Holdings’ campaign featuring King Khan was displayed on Burj Khalifa! ♥️
— ARFAT SRK FAN (@iam_arfatSRKian) September 28, 2022
Truly the world’s biggest superstar
Shah Rukh Khan 🔥 pic.twitter.com/S73qpNRH4P
वहीं, अपने चहिते स्टार को एक बार फिर से बुर्ज खलीफा की रोशनी से जगमगाती तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद फैन्स बेहद खुश हो गए है। उन्होंने ट्विटर पर शाहरुख खान को ट्रेंड भी करना शुरू कर दिया है। फैंस यह भी लिखते हुए नजर आ रहे है कि इस साल एक बार फिर से बुर्ज खलीफा ने SRK फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है।
King @iamsrk on the world's tallest building Burj Khalifa, as brand ambassador for the Burjeel group.
— BRIJWA SRK FAN (@BrijwaSRKman) September 28, 2022
King ❤️🙏pic.twitter.com/HoSY3skPip
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब शाहरुख बुर्ज खलीफा पर दिखाई दिए हैं। इससे पहले भी तीन बार शाहरुख बुर्ज खलीफा पर दिखाई दे चुके है। दरअसल, पिछले साल शाहरुख के 56वें जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर उनके सम्मान में SRK की तस्वीर को स्क्रीनिंग किया गया था। इतना ही नहीं, शाहरुख खान के इस जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर लाइट के जरिए लिखा गया था, "हैप्पी बर्थडे SRK, वी लव यू"। इसके साथ ही लाल रंग का हार्ट भी बनाया गया था, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ बेहद शानदार भी था।
इसके अलावा साल 2020 में भी शाहरुख के 55वें जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा की इस इमारत पर शाहरुख खान को बर्थडे विश किया गया था। इस दौरान शाहरुख खान का एक वीडियो भी प्ले किया गया, जिसमे शाहरुख के सभी रोमांटिक अंदाज को दिखाया गया था। यही नहीं, इससे पहले वाले साल यानी 2019 में उनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा शाहरुख की तस्वीर के साथ रोशन हुआ था।
शाहरुख द्वारा बुर्जील होल्डिंग्स को प्रमोट करने को लेकर चेयरमैन शमशीर वायलिल ने कहा, “हमें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अभियान शुरू करने पर गर्व है, जो उन मूल्यों का प्रतीक है जिन्हें हम संजोते हैं। यह बुर्जील होल्डिंग्स की उस देश से बाहर स्वास्थ्य सेवा में वैश्विक नेता बनने की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जिसने अपनी आकर्षक विकास कहानी से दुनिया को प्रेरित किया।”
Pathaan को लेकर Kangana Ranaut का यू-टर्न, बोलीं- ऐसी फिल्में चलनी चाहिए ...
Pathaan full movie in HD print leaked online for free download ahead of release! ...
मन्नत की बालकनी पर आए Shahrukh Khan, फैन्स हुए एक्साइटेड | Pathaan | ...
SRK’s Pathaan special connection to Hrithik’s WAR & Salman’s Tiger, eyeing on ‘SPY Universe’ ...