Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू हो रही है। और इसका समापन 30 मार्च को रामनवमी के दिन होगा। इस दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जाता है। इस नवरात्रि को इन चार राशि के जातकों को लाभ होगा।
मेष राशि वालों के लिए ये नवरात्रि शुभ है। हर कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
इस बार नवरात्रि में वृषभ राशि के जातकों पर भी कृपा होगी। उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस राशि के जातकों धन प्राप्ति होगी।
इस बार ये नवरात्रि सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ होगी। इस राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले जातकों की नौकरी की तलाश खत्म होगी।
तुला राशि वालों के मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को कोई नया अवसर हासिल हो सकता है।