Chaitra Navratri 2023: जानिए मां चंद्रघंटा का महत्व, नवरात्रि के तीसरे दिन मां को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये भोग

Anjum QureshiPublish Date: 24 Mar, 2023

Chaitra Navratri 2023: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा, मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप माना जाता है। मां की सवारी शेर होती है। उनके माथे पर घंटे के आकार का चंद्रमा 10 भुजाएं और मां हाथों में चक्र, गदा, धनुष, तलवार, त्रिशूल, कमल, माला, कमंडल आदि धारण करती है। मां चंद्रघंटा की सच्चे मन से पूजा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है | आइए जानते हैं मां के इस स्वरूप की पूजा करने का महत्व और लाभ 


जानिए मां चंद्रघंटा के पूजा का महत्व

  • मां चंद्रघंटा की पूजा से मान सम्मान बढ़ता है। 
  • मां मोक्ष प्रदान करती है।
  • मां की पूजा अर्चना से पाप मिट जाते हैं।
  • विवाह में हो रही रुकावटों का नाश होता है।
  • विवाह का योग जल्दी बनता है। 
  • मां की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। 
  • मां की पूजा से साहस और पराक्रम बढ़ता है। 
  • शत्रुओं का विजय प्राप्त होती है। 

Related videos

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept