Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं न करें गलतियां। Pregnant Women। Lunar Eclipse

Publish Date: 02 Nov, 2022 |
 

Chandra Grahan 2022: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, दोनों को ही अशुभ घटना माना गया है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 (Chandra Grahan 2022 Date) को लगने वाला है, इससे पहले चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन कामों को नहीं करना चाहिए 

  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर जाने से बचें। क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैली होती है। ऐसे में गर्भवती का घर से बाहर निकलने पर मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि से दूरी बनाकर रखें। इनका उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • मान्यता के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय किसी भी चीज को नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से मां के साथ बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन सेहत पर कोई प्रभान न पड़ने दें। ऐसे में आप इन धार्मिक मान्यताओं को किनारा करके कुछ खा-पी सकती हैं।
  • चंद्र ग्रहण के समय  गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। इसके बजाय देवी-देवताओं का मनन करते हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप ऊँ नम: शिवाय, गायत्री मंत्र आदि का जाप कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा अधिक रहेगी।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept