Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में लगने वाला है। हिंदी पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे और दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे। इनमे पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगेगा और इस दिन वैशाख की पूर्णिमा भी है। जबकि साल का दुसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। आपको ता दें कि जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण लगता है।
साल 2022 की 16 मई को लगने वाला पहला चंद्र ग्रहण सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। दूसरी ओर, भारत में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होते है।
आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे का होता है। वहीं, भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) प्रभावी नहीं होगा। लेकिन दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों, प्रशांत महासाकर अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण में भूलकर भी ना करें ये गलतियां | Chandra Grahan ...
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण से इन तीन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर ...
Chandra Grahan 2022: वृश्चिक राशि पर लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये लोग ...
Chandra Grahan 2022: बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय ...