Chandra Grahan 2022: एक तरफ जहां 25 अक्टूबर को लगा इस साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगा था। वहीं, आठ नवंबर यानि कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसका जहां कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा तो कुछ पर कम असर रह सकता है।
दरअसल, हर ग्रहण पृथ्वी पर अपना प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में इस बार का चंद्र ग्रहण भी पृथ्वी पर अपना पूरा प्रभाव छोड़ेगा। इसी के चलते ग्रहण का असर सभी राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलेगा।
मेष राशि
यह आपके लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव लाता दिख रहा है। जिसके कारण आपको धन हानि के साथ कुछ सेहत संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
यह ग्रहण आपके लिए मिले जुले प्रभाव लाता दिख रहा है। जहां एक ओर आपको इसके चलते धन लाभ की संभावना है, तो वहीं शिक्षा क्षेत्र में आप पर इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। जिसके चलते प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालो को असफलता हाथ लगने की संभावना है।
मिथुन राशि
यह ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत देता दिख रहा है। यह धन लाभ देने के साथ ही आपको कोई पुराना रुका हुआ धन भी वापस मिलने के योग बना रहा है। इस ग्रहण के असर से एक अच्छी नौकरी या पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
यह ग्रहण आपकी परेशानियों में इजाफा कर सकता है। साथ ही नौकरी में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
सिंह राशि
इसके प्रभाव से आपके वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होते दिख रहे हैं। यदि कहीं शादी के लिए बात हो रही है तो जल्द ही आप घोड़ी चढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
आपके लिए ये ग्रहण मिले जुले प्रभाव देने वाला रहेगा। इसके प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन के बीच परिवार में मतभेद होने की संभावना है। वहीं आपमें से कुछ जातक इस समय नया घर भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
यह ग्रहण आपको आर्थिक हानि दे सकता हैं। उचित होगा कि पैसा सोच समझकर खर्च करेंगे, अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है।
वृश्चिक राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ हो सकता है। इसके प्रभाव से आपको संतान सुख मिलने या संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
धनु राशि
इस ग्रहण का प्रभाव आपकी नौकरी में उतार चढ़ाव ला सकता है। उचित होगा कि इस दौरान कार्यालयीन वरिष्ठों से बचकर रहें और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं।
मकर राशि
यह ग्रहण के आपके प्रभाव और मान सम्मान में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा। नया वाहन खरीदने के साथ ही इस दौरान आप कोई नयी जिम्मेदारी भी उठा सकते हैं।
कुंभ राशि
यह ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत देता दिख रहा है। सम्मान में वृद्धि के साथ ही कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार के साथ संबंध मधुर होने के अलावा इस समय आपकी जीवनसाथी की तलाश भी पूर्ण हो सकती है।
मीन राशि
इस ग्रहण का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा, अत: उचित होगा कि अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। साथ ही खान-पान की आदतों पर भी ध्यान दें इसके अलावा धन हानि से बचने के लिए भी पैसा सोच समझकर खर्च करें।
Parakram Diwas 2023: These are the 21 martyred soldiers who will get the island named ...
Subhas Chandra Bose and Formation of Azad Hind Fauj | Parakaram Diwas 2023 ...
Subhash Chandra Bose की 125वीं जयंती, PM Modi ने किया याद | India Gate | ...
Chandra Grahan 2022: भूकंप का चंद्र ग्रहण से क्या है कनेक्शन? कितने खतरों के मंडरा ...