Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल । Lunar Eclipse
Akhil SinghalPublish Date: 04 May, 2023
Chandra Grahan for pregnant womens: 5 मई (शुक्रवार) वैशाख पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। जबकि साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को सूर्य ग्रहण के रुप में लगा था। धार्मिक आधार पर सूर्य या चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। जिस कारण सी अवधि में कई बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण का समय बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ख्याल
- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई, चाकू, कैंची जैसी धारदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। मान्यता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है।
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन भी नहीं करना चाहिए। जिसकी वजह यह है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। जबकि इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के प्रारंभ समय से लेकर समाप्ति तक के समय के बीच गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से बच्चे और मां की सेहत पर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।