Chandra Grahan 2023: 5 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर पड़ रहा यह ग्रहण बेहद ही खास है, क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। ऐसे में यह एक अद्भुत संयोग है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा की तिथि पर लगने जा रहा है। जानकारों की मानें, तो 130 साल के बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना गया है। हालांकि, राशियों पर इसका प्रभाव सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में कुछ ऐसी राशियां है, जिन पर इस ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नौकरी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना अधिक है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
इस दौरान धन की प्राप्ति के योग बन रहे है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिल सकता है।
इन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन जल्दी मिल सकता है।