Char Dham Yatra 2023: हर साल की तरह इस साल भी भक्त चार धाम की यात्रा के लिए उत्सुक हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होगी इसलिए सरकार भी तैयारियों में जुट गई है। सरकार यात्रा को सरल और सुगम बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं कब से शुरु हो रही है चार धाम यात्रा, और कब खुलेंगे कपाट
चार धाम यात्रा की शुरुआत?
इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया से शुरु हो रही है। हलांकि उत्तराखंड में अभी भी जोशीमठ की दरारों का डर बना हुआ है। लेकिन खबरों की माने तो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आश्वासन दिया है कि यात्रा पर भूधंसाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री स्वयं 21 फरवरी को चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेंगें।
कब खुलेंगे कपाट?
22 अप्रैल को यात्रा की शुरुआत हो रही है और 22 अप्रैल को ही गंगोत्री तथा यमुनोत्री के कपाट खोले जाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोले जाएंगे और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।
सरकार की और से की गई तैयारियां
सरकार ने श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यात्रा की तैयारियां शुरु कर दी है। इस समय जोशीमठ भूधंसाव का खतरा तो बना ही हुआ है लेकिन सरकार ने इसके भी पुख्ता तौर पर इंतज़ाम कर दिए है। सीमा सड़क संगठन ने दिख रही दरारों को भरने का काम शुरु कर दिया है। इसके अलावा रास्ते से बर्फ हटाने का काम भी जारी है। इस बार इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि भक्तों को दर्शन के लिए परेशानी ना उठानी पड़े। इसलिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। जानिए कैस कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वो इस बार यात्रा रजिस्ट्रेशन के साथ मेडिकल चेकअप भी ज़रुर करवाएं। पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक इस बार दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। आप अपने फोन से व्हाट्सएप, ईमेल, ऐप या टोल फ्री नंबर से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- आप registrationandtouristcare.uk.gov.in पर Register/Login करें, उसके बाद अपना फोन नंबर, नाम व अन्य जानकारियां देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं|
- आप 8394833833 नंबर पर Whatsapp के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, आपको बस इस नंबर पर yatra मेसेज भेजना होगा, फिर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे | जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा |
- आप इस टोल फ्री नंबर 01351364 पर भी रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले सकते हैं |
- आप touristcareuttarakhand ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है |
हेली पेड की सुविधा
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा की सुविधा भी मुहैया भी कराई है। हेली सेवा के लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी जारी है। आपको बता दें कि हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होती है। हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के माध्यम से 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग की जाती है।