Chhath Puja 2022: इस बार 30 अक्टूबर को छठ पर्व मनाया जाएगा और इसका आरंभ 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ हो गया है, जो कि 31 अक्टूबर को समाप्त होगा। हर साल यह पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है।
यह त्योहार प्रमुख रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। हालांकि, इन दो राज्यों के अलावा भी अब देश के अधिकांश राज्यों में यह त्योहार मनाया जाने लगा है। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के कुछ हिस्सों में भी यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं उपवास रखती है। यह उपवास बहुत ही कठिन होता है, क्योंकि इस पर्व पर महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती हैं। महिलाएं सूर्य भगवान और छठी मैया से अपनी संतान की दीर्घायु के लिए कामना करती हैं।
छठ पूजा के पावन पर्व पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते है और बड़ी ही खुशी और भक्ति भाव से इस त्योहार को मनाते है। आप इन संदेशों के जरिए आप अपने सगे-संबंधियों को शुभकामनाएं दे सकते है।
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाये आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूँ ही बनी रहे हमारी शान
छठ पूजा की शुभकामनाएँ
आया है भगवान सूर्य का रथ
आज हे मनभावन सुनहरी छठ
मिले आपको सुख संपति अपार
छठ की शुभकामनाएं करें स्वीकार
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार!
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर,अन्नानास, नीम्बू और कद्दू
छठी मैया करें हर मुराद पूरी
बांटे घर-घर लड्डू…
जय छठी मैया शुभ छठ पूजा!
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आनेवाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम
छठ पूजा का हम सब करे वेलकम
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Chhath Puja 2022: Manoj Tiwari ने CM Arvind Kejriwal की भजन के जरिए ली चुटकी ...
Chhath Puja 2022: उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानें शुभ मुहूर्त | Chhath Astachalgami ...
Chhath Puja 2022: इकलौता त्योहार जिसमें सूर्यास्त में भी देते हैं अर्घ्य | ...
Happy Chhath Puja 2022: Send these lovely wishes to your friends & family; Wishes, Images, ...