बिन मौसम बरसात और ओलवृष्टि के कारण किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत प्रदान करने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने 24 घंटों के भीतर ही उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण तत्काल कराने के आदेश दे दिए हैं जिससे कि किसानों के पास जल्द से जल्द मदद पहुंच सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काहा कि, ‘‘अन्नदाता किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। मार्च में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। विगत 24 घंटों में प्रदेश के नौ जनपदों में ओलावृष्टि की सूचना है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।’’