Agnipath Scheme Protest: कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। सुबोध कांत सहाय ने अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पीएम मोदी की तुलना HITLER से की।हालांकि, सुबोधकांत सहाय ने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है तो उन्हीं की नीतियों पर सवाल पूछा जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हीं की नीतियों की वजह से देश में आज आग लगी है।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी को लेकर कहा, "मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने (मोदी) पास कर लिया है। हूडा साहब गाँव की भाषा में समझा रहे थे कि हिटलर ने भी एक ऐसा ही संस्था बनाया था उसका नाम था खाकी। सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। जो हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रखना मोदी!"
दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "गांधी परिवार इन चीजों को सहमति दे रहा है। कांग्रेस अपने नेताओं पर एक्शन नहीं लेती, कांग्रेस बताए क्या ये सत्याग्रह है?