COVID-19 Cases in Delhi : दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले एक महीने में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। दिल्ली में कोरोना के मामले 4 लाख के पार पहुंच चुके हैं। 12 नवम्बर को रेकॉर्ड 7053 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इस दौरान 104 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब कुल कोरोना के मामले 4,67,028 हो चुके हैं। इनमें से 4,16,580 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 7332 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15.2% हो गई है। दिल्ली में नवंबर के महीने में कोरोना के मामलों उछाल देखा गया है। दिल्लीवालों को कोरोना के साथ प्रदूषण का भी सामना करना पड़ा रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में कोरोना बढ़ने का सबसे बड़ा कारण क्या है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में फिर एक बार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिसका सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। दिल्ली ने पिछले महीनें करोना पर काबू पा लिया था लेकिन प्रदूषण बढ़ने के कारण कोरोना में भी वृद्धि देखी जा रही है। वहीं सीए ने उम्मीद जताई कि आने वाले 7 से 10 दिनों में कोरोना पर नियंत्रण मे आ जाना चाहिए। साथ ही कोरनो को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धुंध छाई हुई दिख रही है। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही- पिछले दिन के 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक से मामूली वृद्धि हुई। शुक्रवार सुबह AQI 328 है जबकि गुरुवार को AQI 314 था। दिल्ली का AQI पिछले 6 दिनों के लिए ’गंभीर’ है। हवा की गति में बदलाव के कारण, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार और गुरुवार को मामूली सुधार हुआ था। NCR में भी यही हाल है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कल एयर क्वालिटी बेहद खराब की श्रेणी में बरकरार रही है आईएमडी के पर्यावरण निगरानी अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वीके सोनी ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार से हवाएँ चलनी शुरू हो जाएंगी, और उनकी दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी, जिससे पंजाब और हरियाणा से निकलने वाले धुएँ के बहाव में योगदान बढ़ेगा। जो स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों को प्रभावित कर सकता है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…
CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी, देर रात पुलिस को ...
Delhi Politics: AAP की संपत्तियां जब्त होंगी?, पॉलिटिकल एड मामले में नोटिस | ...
Gujarat Election Result 2022: Aam Aadmi Party बनी National Party, लेकिन किस आधार पर? ...
Gujarat Election Result 2022: BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल पर किया डांस, गुजरात में ...