Cow Hug Day: वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है। इस वीक के अलग अलग दिन अलग अलग डे बनाने का रिवाज़ है जैसे चॉकलेट डे, किस डे, प्रॉमिस डे आदि। 14 फरवरी को दुनिया के सभी देशों में वैलेंटाइन डे मनाने का रिवाज़ हैं। वैलेंटाइन डे प्यार करने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा दिल होता है। लेकिन भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी के ही दिन “काउ हग डे” मनाने का ऐलान किया है।
क्या होता है “काउ हग डे” या “कोए नफेलेन”
नीदरलैंड में हुए “कोए नफेलेन” मनाया जाता है। डच भाषा में कोए नफेलेन का अर्थ होता है गाय को गले लगाना। नीदरलैंड में गाय को गले लगाने का चलन है, गाय का उपचार करते समय उसे गले से लगाया जाता है। नीदरलैंड में काफी समय से प्रथा चली आ रही है।
भारत ने की “काउ हग डे” की शुरुआत
भारत ने भी काउ हग डे की शुरुआत कर दी है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी के ही दिन काउ हग डे मनाने का ऐलान किया है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने कहा है कि ‘‘भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय का बहुत ज्यादा महत्व है। इसे कामधेनु और गौमाता तक कहा जाता है।‘‘ भारत में तो गाय को विशेष स्थान प्राप्त है यहां गाय की पूजा होती है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों में इसकी शुरुआत 2020 से हो चुकी थी। अब भारत ने भी काउ हग डे मनाने की शुरुआत कर दी है।
क्यों मनाया जाता है “काउ हग डे”
आज कल काम का इतना बोझ है कि ना चाहते हुए भी तनावग्रस्त स्थिति बन जाती है। तनावग्रस्त जीवन को राहत पहुंचाने के लिए भी काउ हग डे की शुरुआत की गई है। कई रिसर्च में बताया गया है कि गाय की हल्की हृदयगति, गर्म शरीर और बड़े आकार के का होने के कारण आरामदायक महसूस होता है। इसके अलावा इंसान हो या जानवर गले लगने से या लगाने से बहुत अच्छा महसूस होता है।