Deepika Ranveer Lip Lock: बॉलीवुड की सबसे आइडल कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर रणवीर दीपिका से अपने प्यार का इज़हार सबके सामने करते हैं तो दीपिका कभी अपने इमोशन से तो कभी अपने आंसुओं से रणवीर को बता देती हैं कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं। ये जोड़ी आज एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका को किस किया। उसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रही हैं।
रणवीर ने किया दीपिका को KISS
रणवीर और दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कि दीपिका इंटरव्यू दे रही थी तभी रणवीर वहां आ गए उन्होंने इंटरव्यू के बीच ही दीपिका को किस किया। दोनों का ये किस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रणवीर दीपिका से बेहद प्यार करते हैं। वह एक आदर्श पति हैं जो अपनी पत्नी की हर छोटी से छोटी ज़रुरत का ख्याल रखते हैं हर बार उनके साथ खड़े रहते हैं। बॉलीवुड में ये दोनों आदर्श कपल हैं।
रणवीर दीपिका के KISS पर फैंस हुए फिदा
रणवीर सिंह का दीपिका को इस तरह इंटरव्यू के बीच किस करना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन खूब पसंद आती है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका हाल ही में भूटान से लौटे हैं।