Delhi Metro New Viral Video: दिल्ली मेट्रो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाईं हुई है। इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कई वीडियो का वायरल होना है। इस वायरल वीडियो के पीछे की वजह दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों की अतरंगी हरकतों का होना है, जिसे देखने के बाद सभी के होश उड़ गए।

बिकिनी गर्ल से शुरू हुआ यह सिलसिला यात्रियों की आपसी नोक-झोंक और कपल के किस करने तक की वजह से चर्चाओं में बना रहा। दिल्ली मेट्रो की वायरल वीडियो की इस कड़ी में एक वीडियो और सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग बोलने लगे है कि दिल्ली मेट्रो को एक सार्वजनिक घर ही घोषित कर देना चाहिए। 

मेट्रो में ब्रश करते लड़के की वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दिल्ली मेट्रो के अंदर चढ़ता है, और फिर एक कोच से दूसरे कोच की तरफ जाने के दौरान ब्रश कर रहा होता है। इस लड़के को मेट्रो में यूं ब्रश करता देखकर मेट्रो में मौजूद लोग दंग रह जाते हैं। 

जब यह लड़का मेट्रो गेट के पास ब्रश करता है, तो इस लड़के की इन हरकतों को देखकर उसके बराबर में सीट पर मौजूद एक लड़की पहले हंसने लगती है और फिर  इस लड़की का रिएक्शन बड़ा ही हैरान कर देने वाला होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोग इस दृश्य को देखकर मुस्कुरा कर रहे हैं। ग्रे रंग के लोवर में यात्रा कर रहे इस लड़के को देखकर लग रहा है, मानो यह लड़का सुबह उठकर ऐसे ही मेट्रो में सफर करने चल दिया हो। 


वीडियो को देखकर नेटिजंस दे रहे है ऐसा रिएक्शन 

वायरल वीडियो को साझा किए जाने के बाद से अबतक 1.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, इस वीडियो को अबतक 81 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके है। नेटिजंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘केवल पागलपन’, तो एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट में लिखा, ‘फालतू तमाशा क्रीऐट कर रहे हो।’

डिस्क्लेमर-  जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के समय की पुष्टि नहीं करता है।