Delhi Metro Viral Video: पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कई वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचाकर रखा हुआ है। बिकिनी गर्ल से शुरू हुई वीडियो के बाद कई ऐसी वीडियो देखने को मिली। जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो गए।
लगातार सामने आ रही मेट्रो से जुड़ी वीडियो
इन वीडियो में कुछ वीडियो का कंटेंट तो इतना हैरतअंगेज करने वाला था कि ऐसे दृश्य को देखकर दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग भी शर्मसार हो गए। दिल्ली मेट्रो से लगातार सामने आ रही वीडियो के बाद से ही डीएमआरसी यात्रियों से उचित व्यवहार, सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कह रहा है। हालांकि, इसके बावजूद मेट्रो से सामने आ रही ऐसी वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, अब दिल्ली मेट्रो में एक और नई वीडियो सामने आईं है।
मेट्रो में इस अंदाज में लड़के ने दिया फूल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहा होता है। इस दौरान उसके आस-पास काफी लोग भी मौजूद होते है। इस बीच जैसे ही अगला स्टेशन आने वाला होता है, तभी उस लड़के का अंदाज पूरी तरह से बदल जाता है। दरअसल, वह लड़का अगले स्टेशन के आने से पहले ही अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर घुटनों के बल बैठ जाता है। इसके बाद जैसे ही अगला मेट्रो स्टेशन आता है, तब मेट्रो के दरवाजे खुलते है। इसके बाद मेट्रो के फर्श पर प्रपोज स्टाइल में बैठा वह लड़का सामने से आ रहे शख्स को वो फूल देता है।
दृश्य देखकर पास खड़ी लड़की के उड़ गए होश
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि सामने से एंट्री करने वाला यह शख्स उस लड़के की कोई फ़ीमेल फ्रेंड नहीं, बल्कि मेल दोस्त होता है। जिसे वह यह फूल बड़े ही प्यार भरे अंदाज में देता है। इसके बाद वह दोनों दोस्त एक-दूसरे के गले मिलते है। लड़के का अपने दोस्त को इस अंदाज में फूल देने का यह तरीका पास खड़ी लड़के के लिए काफी हैरान कर देने वाला होता है।
Get well soon Delhi Metro. pic.twitter.com/VCBZbevYkq
वीडियो देखकर ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे है नेटिजंस
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जमकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज से दिल्ली मेट्रो में जाना बंद।’
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।