Delhi Politics: आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में उसके राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशित करवाने के लिए 163.62 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ वसूलने का निर्देश दिया था। लेकिन अब इसके एक माह बाद 164 करोड़ रुपये वसूलने का नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि ये नोटिस सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) की ओर से जारी किया गया है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अफसरों पर असंवैधानिक नियंत्रण का नाजायज इस्तेमाल देखिए। बीजेपी ने दिल्ली सरकार की सूचना विभाग सचिव ऐलिस वाज से नोटिस दिलवाया है कि 2017 से दिल्ली से बाहर राज्यों में दिए गए विज्ञापनों का खर्चा मुख्यमंत्री अरविंद से वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अखबारों में भाजपा के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के विज्ञापन छपते हैं, पूरी दिल्ली में इनके मुख्यमंत्रियों के फोटो वाले सरकारी होर्डिंग लगे हैं। क्या इनका खर्चा भाजपा मुख्यमंत्रियों से वसूला जाएगा? क्या इसी लिए दिल्ली के अफसरों पर असंवैधानिक कब्जा करके रखना चाहती है बीजेपी?
CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी, देर रात पुलिस को ...
Gujarat Election Result 2022: Aam Aadmi Party बनी National Party, लेकिन किस आधार पर? ...
Gujarat Election Result 2022: BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल पर किया डांस, गुजरात में ...
Delhi MCD Election Result: एमसीडी में जीत के बाद, AAP का बुरा हाल। Gujarat Election ...