Dhanteras 2022: देशभर में आज धनतेरस की धूम है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। पंडितों का कहना है कि धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर को की जानी चाहिए, जबकि खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है। हालांकि, लोहे की चीजें, वाहन आदि रविवार को ही खरीदने चाहिए।
धनतेरस के दिन कई ऐसी चीजें होती है, जिन्हें खरीदना शुभ माना जाता है। इनमें बर्तन, सोने-चांदी की चीजें, पीतल की वस्तुएं, झाड़ू और धनिया जैसी चीजें शामिल होती है। लेकिन इन सभी वस्तुओं में सबसे ज्यादा महत्व और खरीददारी अगर किसी चीज की होती है, तो वह बर्तनों की होती है। धनतेरस के दिन बर्तनों की दुकान पर हर साल भीड़ देखने को मिलती है। लोग इस विशेष दिवस पर कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदते हैं। जिसके पीछे की वजह यह है कि इस दिन बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस अवसर पर कुछ ऐसे बर्तनों के बारे में बताने वाले है, जिसे धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।
वैसे तो धनतेरस के दिन पीतल के बर्तनों को खरीदना सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए। जिसका कारण यह होता है कि स्टील को लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है। इसलिए इसे अशुद्ध धातु माना गया है।
Diwali Special: तो इसलिए होती है दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा,पढ़िए यह ...
Dhanteras 2022: धनतेरस के पर्व पर किन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ | ...
Diwali 2022: सोना-चांदी के अलावा धनतेरस पर घर लाएं ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की ...
Dhanteras 2022: इस साल दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, जानिए 22 अक्टूबर को ...