हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास में पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या आज यानि 20 फरवरी 2023 से मनाई जाएगी। इस दिन यदि भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना सभी समस्याएं दूर होंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या उपाय करें कि आज के दिन सभी समस्याएं दूर हो जाएं।
भगवान शिव का अभिषेक करने से बहुत लाभ होगा। भगवान शिव को बेल धतूरा आदि भी चढ़ाएं। आज के दिन शिवाष्टकम स्तोत्र और चंद्र सोत्र पढ़ने से कष्टो से छुटकारा मिलता है। वेदों के अनुसार भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित दो स्तोत्र के शुद्ध उच्चारण से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और समस्याओं का निवारण होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से रोग दूर होते है।