Republic Day 2023: हर बार की तरह इस बार भी 26 जनवरी की तैयारी बहुत ज़ोर शोर से हो रही है। और इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी को आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय में सचिव औसाफ सईद ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती, और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है।
मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी की भारत में होने वाली यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये दोनों देशों के दृष्टिकोण के लिए अहम होगी। पीएम मोदी के इस निमंत्रण का मिस्र की तरफ से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आपको बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया कि भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिस्र के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्दे नज़र 16 जनवरी को राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 25 से 29 जनवरी 2023 तक गणतंत्र दिवस परेड तथा बीटिंग रीट्रीट समारोह के चलते आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन का भ्रमण बंद रहेगा।
RSS प्रमुख बोले- भारत को ज्ञानियों का देश बनाने की जरूरत, तिरंगे के ...
Republic Day: Republic Day पर दी गई भारत में बनी इंडियन फील्ड गन ...
Republic day 2023 : अटारी बॉर्डर पर BSF ने फहराया तिरंगा, आर्मी बैंड ...
Republic Day 2023 Special: युद्ध में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाली Kittur Rani Chennamma ...